जन समाधान रथ को हरी झंडी दिखाकर डीएम रमण कुमार ने किया रवाना

प्रकाशित तिथि : 26/11/2018
Jan Samadhan-Rath

आज दिनांक 24.11.18 को समाहरणालय स्थित राधा कृष्ण भवन से जिला पदाधिकरी श्री रमण कुमार ने जन समाधान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उक्त अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री मनोज कुमार रजक,अपर समाहर्ता श्री कुमार मंगलम, उप विकाश आयुक्त श्री अखिलेश कुमार सिंह, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी(सदर), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। जन समाधान रथ के माध्यम से प्रखंडवार/पंचायत वार बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। प्रतिदिन जन समाधान रथ के माध्यम से पंचायतों के चिन्हित स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम का प्रदर्शन किया जाएगा।